Jharkhand Coal Mine Accident: रामगगढ़ में अवैध कोयला खदान धंसने से 4 की मौत, कई घायल.. CCL पर गंभीर आरोप

झारखंड के रामगढ़ में शनिवार तड़के सीसीएल (Central Coalfields Limited) के कर्मा प्रोजेक्ट क्षेत्र के एक परित्यक्त खुला कोयला खदान का हिस्सा गिरने से चार लोग मौत हो गए और चार अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग कथित तौर पर गैरकानूनी कोयला खनन कर रहे थे। खदान की दीवार अचानक धसने से मलबा गिरा और कई लोग दब गए। स्थानीय पुलिस और सीसीएल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर तीन शव बरामद किए, जबकि ग्रामीणों ने एक शव अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों में मंझि़ला उम्र के चार पुरुष शामिल बताए गए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सीसीएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे की मांग उठाई गई। पुलिस जांच कर रही है और सीसीएल ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *